Contact News Publisher
पिथौरागढ़। जनपद सीमांत में मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पहाड़ों पर हो रही लगातार वर्षा से काली नदी सहित जिले की अन्य नदियां उफान पर आ गई हैं। काली नदी का जलस्तर बढ़कर 888.30 मीटर के पार पहुंच गया है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत है।
मौसम विभाग के अनुसार, जिले के बंगापानी में सर्वाधिक 82 मिमी, धारचूला में 43 मिमी और तेजम में 35 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, अन्य तहसीलों में भी रुक-रुक कर मध्यम वर्षा का दौर जारी है।






















