समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा रायबरेली पहुंची. अखिलेश यादव के रायबरेली पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार और अनोखे अंदाज में स्वागत किया. बुलडोजर पर लगभग दो छोर से 20 फीट लंबा माला उन्हें पहनाया गया. बताया गया है कि बुलडोजर के पहले छोर पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगी थी. जबकि दूसरी तरफ सपा संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह की तस्वीर लगी थी. अनोखी अंदाज में स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं को सपा अध्यक्ष ने अपने बस पर बुलाकर अभिवादन स्वीकार किया.पूरा विवाद बीते 17 सितंबर का रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच सदस्यता अभियान से जुड़ा है. इसी दौरान हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया गया. इसी विवाद के बाद अखिलेश यादव ने सपा विधायक राहुल लोधी के घर जाने के ऐलान किया था.






















