Contact News Publisher
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता/प्रतिभागी खिलड़ियों को पुरस्कार व ट्रैकशूट प्रदान किया. साथ ही उन्होंने बच्चों को पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की. इससे पहले मुख्यमंत्री ने देवी स्वरूपा बच्चियों को चुनरी पहनाकर उनका सम्मान किया. सीएम ने बच्चियों को स्टडी टेबल, चॉकलेट दी.
उन्होंने कृषि मेले का शुभारंभ किया और कृषि उत्पादों पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर की छात्रा गायत्री, प्रिया व जयश्री ने मुख्यमंत्री को ग्रीटिंग कार्ड, पुष्पगुच्छ व स्वरचित कविता व पुस्तक प्रदान किया. संचालन तान्या वाजपेयी ने किया.






















