इंडिया गठबंधन में लिए गये निर्णय के अनुरूप समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 02 अक्तूबर से 08 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जायेगा इस अवसर वोट बचाओ देश बचाओ मार्च का आयोजन दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को जनपद मुख्यालय पर आयोजित किया जायेगा।
आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के संस्थागत कब्जे एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग के संघर्ष को बढ़ाने हेतु दिनाक 03 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगामी 04 अक्टूबर 2026 को जिला मुख्यालय पर बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से शहीद चौक डिग्री कालेज चौराहा तक पैदल मार्च कर समस्त प्रतिभागी राष्ट्रगान गाते हुए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 को सार्वजनिक रूप से पढ़ते हुए सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार की गारंटी की मांग होगी।जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते हुए आयोग अप्रासंगिक एवं बीजेपी सरकार की कठपुतली बनकर रह गया है एसआईआर के उपरांत भी मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं निर्वाचन अधिकारियों की लापरवाही से नये मतदाता नहीं बन पा रहे हैं बार बार शिकायत दर्ज कराने के उपरांत भी निर्वाचन आयोग मूकदर्शक बना हुआ है।
आयोजित प्रेस वार्ता को विधायक श्याम सुंदर भारती,विधायक राहुल लोधी,विधायक प्रतिनिधि दिव्यावर सिंह,प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा,वरिष्ठ नेता डीपी पाल ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा करते हुए वोट का अधिकार सुरक्षित रखा जाय।
इस अवसर पर चौ.सुरेश निर्मल,ओपी यादव,मो.मुशीर,योगेश्वर पटेल,अनिता पासी,देवेंद्र भीमराज,आशुतोष यादव,आशीष पटेल,बलराज राना,मो.कैफ़,हाजी वसीम,इजहार खान,विनय यादव सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।






















