महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश पी.सी.मीणा महोदय द्वारा जिला कारागार रायबरेली के प्रांगण में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का उदघाटन किया गया ;उद्घाटन के उपरांत महोदय द्वारा कारागार की समस्त बैरकों (यथा अस्पताल महिला बैरक सहित) का निरीक्षण किया गया एवं बंदियों से संवाद कर उनके केस से संबंधित जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये |महोदय द्वारा कारागार में रुद्राक्ष वृक्ष का रोपण भी किया गया l निरीक्षण एवं उद्घाटन के दौरान उपमहानिरीक्षक कारागार श्री डॉ. रामधनी, पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री रवि कुमार, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला, डॉ सुनील अग्रवाल, डिप्टी जेलर जन्मेजय सिंह गौर, अंकित कुमार गौतम ,सुमैया परवीन,धर्मपाल सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें|






















