बनारस की गलियों की अगर बात करें तो वहां आपको कोई भी कभी मिल सकता है। चाहे वो आम आदमी हो या फिर करोड़पति स्टार ही क्यों ना हो। इस वक्त एक वीडियो मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का वायरल हो रहा है जो कि हैरान करने वाला हैअपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर बनारस की गलियों में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और इसी तरह से उन्होंने रात काटी। इस वीडियो को खुद सुनील ग्रोवर ने ही साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, ”तारे जमीन पर।” इसके बाद वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।वीडियो में आप देखेंगे कि ये किसी घाट का सीन है और लगातार लोगों की जमात वहां पर सो रही है। कैमरे में आपको लोग सोते हुए दिखाई दे रहे हैं और इन्ही के बीच में सुनील ग्रोवर भी एक कपड़ा बिछाकर सुकून की नींद ले रहे हैं। बनारस में आम लोगों के बीच जमीन पर चादर बिछाकर सोते सुनील ग्रोवर को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इतने तगड़े स्टारडम के बाद यूं सादगी से कहीं पर भी सो जाने वाली ये अदा फैंस का दिल जीत रही है। सुनील ग्रोवर कोई भी किरदार करते हैं तो उसको अपना बना लेते हैं। इस वक्त वो सुकून की तलाश में हैं।






















