Contact News Publisher
राजधानी लखनऊ में भारतीय नौसेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित ‘ नौसेना शौर्य वाटिका ’ का लोकार्पण 30 मई को किया जाएगा। सीजी सिटी में तैयार की गई इस विशेष वाटिका को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को समर्पित करेंगे। यह परियोजना केवल एक पार्क या पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि भारतीय नौसेना के वीर जवानों और उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का प्रयास मानी जा रही है। उद्घाटन से पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।






















