Contact News Publisher
देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 17 राज्यों में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।






















