मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि इस साल उत्तर प्रदेश भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 1 लाख पदों पर भर्ती करने जा रहा है। होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई, कॉन्स्टेबल सभी को मिलाकर ये पद भरे जाएंगे। इससे पहले एक साथ 60 हजार पदों पर कॉन्स्टेबल उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बना है। यानी अभी कॉन्स्टेबल , होमगार्ड और अन्य पदों पर जो भर्ती प्रक्रिया चल रही है, वो जल्द ही पूरी करने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित हेड ऑपरेटर/हेड ऑपरेटर (मैकेनिकल) के 936 पदों पर नियुक्ति-पत्र विवरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए अप्लाई किया है, वो सेलेक्शन प्रोसेस के लिए अपनी तैयारी अच्छे से शुरू कर दें।सीएम ने कहा कि प्रदेश में पहली बार 60244 कॉन्स्टेबल पदों पर (पिछली पुलिस भर्ती) ट्रेनिंग अपने ट्रेनिंग सेंटरों में ही प्राप्त लिया। इसके साथ पहली बार उत्तर प्रदेश होमगार्ड 41 हजार पदों के लिए परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष होमगार्ड, एसआई आदि पदों को मिलाकर इस वर्ष 1 लाख पदों पर भर्ती करने जा रहा है।






















