Contact News Publisher
रायबरेली में डलमऊ पुलिस और बदमाशों के बीच तड़के मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार का इनामी गैंगस्टर नजमुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया. उसका साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अवैध हथियार और कंटेनर बरामद कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है. रविवार तड़के डलमऊ पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई खूनी मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर नजमुद्दीन पुलिस की गोली का शिकार हो गया. अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया. हालांकि, उसका एक दुस्साहसी साथी चकमा देकर भागने में सफल रहा.





















