संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में मंगलवार को बीजेपी और एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं का आक्रोश लखनऊ की सड़कों पर दिखा. मुख्यमंत्री निवास से विधान भवन तक निकले इस ऐतिहासिक मार्च. जिसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने संबोधन किया. सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं की ये ताकत कांग्रेस और सपाई को एहसास दिला देगी कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है.
सुबह से ही हजारों की संख्या में महिलाएं पांच कालिदास मार्ग पर इक्कठा होने लगी थी. यहां बने मंच पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से और भारतीय जनता पार्टी से बड़े नेता बैठे हुए थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, मंत्री आशीष पटेल, मंत्री ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहे.
सीएम योगी ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नए संशोधन को बाधित करने और सदन में उस प्रस्ताव को गिराने के खिलाफ देशभर में जो आक्रोश रैली निकल रही है. उसी कड़ी में ये आक्रोश रैली मंगलावर को उत्तर प्रदेश में भी निकाली गई. जिसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके और इंडी गठबंधन के उन सभी सहयोगियों का विरोध करने के लिए मातृशक्ति की ओर से यह प्रदर्शन किया गया.





















