Contact News Publisher
होली के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि पर्व के दौरान अवैध और जहरीली शराब के किसी भी प्रकार के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित की जाए। शुक्रवार को आयोजित राजस्व प्राप्ति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि होली जैसे बड़े त्योहार पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आबकारी विभाग और संबंधित एजेंसियों को अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाने और कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।




















