रोटरी क्लब के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रायबरेली द्वारा शिव कल्पना पब्लिक स्कूल, ग्राम भैदपुर, दुलागंज, रायबरेली में बच्चों को स्वच्छ एवं शीतल जल की पूर्ति हेतु एक वाटर कूलर की स्थापना की गई साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए 21 फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
सर्वप्रथम रोटरी क्लब रायबरेली के अध्यक्ष रो रजनीश कपूर ने उपस्थित सभी रोटेरियन सदस्यों पूर्व अध्यक्षों, प्रधानाचार्या श्रीमती अपूर्वा सिंह एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
रोटरी क्लब रायबरेली के अध्यक्ष रो. रजनीश कपूर ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को बढ़ावा देना है ,इसके उपरांत रोटरी क्लब रायबरेली के सदस्यों और अन्य प्रतिभागियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
रोटरी क्लब रायबरेली के सचिव रो. सचिन मेहरोत्रा ने बताया कि आज रोटरी के 121वे स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए इस विद्यालय में एक वाटर कूलर की स्थापना की गई है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अपूर्वा सिंह द्वारा रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया कि रोटरी क्लब रायबरेली ने मानवता की सेवा के इस कार्य के लिए हमारे विद्यालय का चयन किया।
अंत में कार्यक्रम अधिकारी रो. विजय सिंह , रो. अभिषेक गोयल ने सभी उपस्थित सदस्यों ,शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में रो. गौरव सिंह ने अपना विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम में क्लब के अनेक सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।





















