Contact News Publisher
ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई फतेहपुर निवासी हरिओम की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर ऊंचाहार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पचखरा रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर 15वें आरोपित ऊंचाहार के बनियन का पुरवा मजरे पचखरा निवासी अजय कुमार अग्रहरि को गिरफ्तार किया गया है।






















