Contact News Publisher
रायबरेली के अटौरा बुजुर्ग स्थित सकल नारायण विद्यालय के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। ट्रक गिट्टी से भरा हुआ था।
गिट्टी से भरा ट्रक पलटने से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई। सड़क किनारे पलटने के कारण आवागमन बाधित नहीं हुआ और यातायात सुचारू रूप से जारी है।






















