डलमऊ रायबरेली
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता चल रहे एक बुजुर्ग का शव शुक्रवार को नहर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टिकैत गंज निवासी छोटेलाल पुत्र सूरजदीन उम्र लगभग 60 वर्ष गंगा तट डलमऊ एवं घरों में फूल देने का काम करते थे। परिजनों के अनुसार छोटेलाल बीती 22 तारीख की सुबह से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।जिसकी सूचना डलमऊ पुलिस को दी गई थी। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कोतवाली क्षेत्र के नाथ खेड़ा गांव के पास स्थित पंप कैनाल के पास दोपहर लगभग 1:00 के करीब ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग का शव उतरता देखा जिसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों एवं पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पुत्र अभिषेक (27 वर्ष), पिंटू (32 वर्ष), मनोज (40 वर्ष) तथा पुत्री पूजा (25 वर्ष) को छोड़ गया वही इस संबंध में कोतवाली प्रभारी डलमऊ राघवन सिंह ने बताया कि सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।






















