रायबरेली। सलोन कस्बे में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नया बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे का काम शुरू करा दिया है। सर्वे का पूरा होने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बाईपास बनने से न सिर्फ सलोन, बल्कि ऊंचाहार तहसील के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। विभाग की ओर से आठ मीटर चौड़ा बाईपास बनाने की तैयारी चल रही है। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे से आने-जाने के लिए सलोन के बाहर-बाहर बाईपास बनाया गया है। स्थानीय लोगों के निकलने के लिए अंदर से सड़क बनी है। इसी सड़क के आसपास सलोन तहसील, ब्लॉक, कोतवाली, बस स्टेशन समेत अन्य सरकारी संस्थान हैं। ऊंचाहार, परशदेपुर, डीह, छतोह के लोग अंदर से निकली सड़क से आते-जाते हैं। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। समस्या से राहत दिलाने के लिए नया बाईपास बनाने की तैयारी चल रही है। किन गांवों से पास से इसे निकाला जाएगा, इसका सर्वे चल रहा है। सर्वे के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।






















