रायबरेली। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 कराई गई। शहर क्षेत्र में बनाए गए सात केंद्रों में कड़ी निगरानी के बीच दो पालियों में परीक्षा हुई। सातों केंद्रों में 2715 अभ्यर्थी आवंटित रहे, जिनमें 203 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दोनों पालियों में सभी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात रहे।बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए फिरोज गांधी महाविद्यालय में दो परीक्षा केंद्र ब्लॉक ए और ब्लॉक बी नाम से बनाए गए हैं। इनके अलावा शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया।दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा कराई गई। सातों परीक्षा केंद्रों में 2715 अभ्यर्थी आवंटित रहे। पहली पाली में 2510 ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 205 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दो और अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच गए।ससे दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 2512 रही, जबकि 203 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हर अभ्यर्थी को दोनों पालियों की परीक्षा में भाग लेना था।





















