Contact News Publisher
हरियाणा के बल्लभगढ़ में सरेआम छात्रा की हत्या के मामले में बवाल बढ़ गया है. पीड़ित परिवार सड़क पर बैठ गया है. इस वारदात को लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है. पुलिस ने भले ही मुख्य आरोपी तौसिफ समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन लोगों की नाराजगी फूटी है. धरने पर बैठा पीड़ित परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है. परिवार ने दिल्ली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया है



















