• Latest
  • Trending
  • All
प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

October 26, 2023
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटा समेत ससुराल के 7 लोगों का किया मर्डर, अलग-अलग जगह फेंके शव

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटा समेत ससुराल के 7 लोगों का किया मर्डर, अलग-अलग जगह फेंके शव

November 6, 2026
दिनेश सिंह राठौड़ ने आत्मीयता के साथ सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

दिनेश सिंह राठौड़ ने आत्मीयता के साथ सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

November 6, 2026
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश को अराजकता की आग में झोंक रहे’- सीएम योगी

November 5, 2026
लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान, सीएम योगी आज लखनऊ में करेंगे पदयात्रा

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान, सीएम योगी आज लखनऊ में करेंगे पदयात्रा

November 3, 2026
अयोध्या का दीपोत्सव केवल धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ रहा है – योगी

अयोध्या का दीपोत्सव केवल धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ रहा है – योगी

November 2, 2026
जिंदा चूहे को गेट पर लटकाकर पेट्रोल से जलाया, 4 युवकों पर मुकदमा दर्ज

जिंदा चूहे को गेट पर लटकाकर पेट्रोल से जलाया, 4 युवकों पर मुकदमा दर्ज

November 2, 2026
दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ, सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश

October 31, 2026
स्पीड, स्केल, कनेक्टिविटी ने बदली उप्र की तस्वीर-योगी आदित्यनाथ

स्पीड, स्केल, कनेक्टिविटी ने बदली उप्र की तस्वीर-योगी आदित्यनाथ

October 29, 2026
नारी का अपमान करने वाला समाज विकास नहीं करता- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव को अयोध्या के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया

October 27, 2026
यूपी पुलिस को मिलेंगे बढ़े हुए भत्ते-योगी आदित्यनाथ

योगी की जनसभा से 2027 का चुनावी बिगुल

October 25, 2026
श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में भोजपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 500 से अधिक लोगों की हुई जांच

श्री फाउंडेशन के तत्वावधान में भोजपुर में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 500 से अधिक लोगों की हुई जांच

October 23, 2026
शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिले सीएम योगी

शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिले सीएम योगी

October 22, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • Contact us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

खुले में शौच से शत-प्रतिशत मुक्त होगा महाकुंभ क्षेत्र

by News Editor
October 26, 2023
in अन्य खबरे, आस्था, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राज्य
0
प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार
548
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

 

क्यूआर कोड से होगी गंदे टॉयलेट्स की शिकायत

हर कुछ घंटे पर जेट स्प्रे मशीन से होगी टॉयलेट्स की सफाई

11 हजार से अधिक स्वच्छताकर्मी और वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी

लखनऊ, 26 अक्टूबर। महाकुंभ 2025 कई मायनों में खास होने जा रहा है। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के
निर्देश पर टीम यूपी सनातन धर्म के इस महा आयोजन को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है। महाकुंभ के
क्षेत्रफल में विस्तार के साथ ही योगी सरकार इस पूरे आयोजन की पवित्रता को भी अक्षुण्ण रखने पर विशेष
जोर दे रही है। इसके लिए पूरे कुंभ क्षेत्र में तकरीबन डेढ़ लाख शौचायलयों को स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की मंशा है कि 2025 का महाकुंभ पूरी तरह ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) हो। 4 हजार हैक्टेयर में
स्थापित किये जाने वाले पूरे कुंभ क्षेत्र को 25 सेक्टरों में बांटकर स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए
सरकार की ओर से स्वच्छताकर्मियों की लंबी-चौड़ी फौज को तैनात किया जाएगा।

11 हजार से अधिक स्वच्छताकर्मी और स्वच्छाग्रही संभालेंगे जिम्मेदारी
सनातन धर्म के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ को लेकर योगी सरकार ने तकरीबन ढाई हजार करोड़ का बजट
तय किया है। इसमें पूरे कुंभक्षेत्र को अभेद्य बनाने के साथ ही साफ-सफाई को लेकर भी तगड़े इंतजाम किये
जा रहे हैं। सरकार कुंभक्षेत्र में स्वच्छता को लेकर 300 करोड़ से अधिक खर्च करेगी। इसके लिए 52 हजार से
अधिकर सामुदायिक शौचालय, 53 हजार से अधिक शौचालय विभिन्न टेंटों में, पार्किंग और अप्रोच सड़कों पर 14
हजार से अधिक शौचालय और 20 हजार से अधिक पब्लिक यूरिनल (मूत्रालय) यानी कुल मिलकार तकरीबन
डेढ़ लाख शौचालयों का निर्माण योगी सरकार करेगी। इसके अलावा 25 हजार से अधिक डस्ट/वेस्ट बिन, 120
टिपर-हॉपर ट्रक, 40 कॉम्पैक्टर, 9800 स्वच्छताकर्मी और 1800 स्वच्छता वालेंटियर्स पूरे मेला क्षेत्र में साफ
सफाई की व्यवस्था संभालेंगे।

45 दिन के आयोजन में स्वच्छता पर सबसे ज्यादा फोकस
पौष पूर्णिमा (13 जनवरी 2025) से महाशिवरात्रि (26 फरवरी 2025) तक 45 दिनों के इस महाआयोजन में
स्वच्छता को बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभी से तैयारियों को
अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया गया है। कुंभ क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने के लिए योगी सरकार बड़ी

संख्या में फाइबर रिइन्फोर्स्ड पॉलीमर (एफआरपी) शौचालयों को स्थापित करेगी। इनमें स्पेटिक टैंक वाले 15
हजार एफआरपी, जबकि सोकपिट वाले 10 हजार एफआरपी स्थापित किये जाएंगे, जिन्हें सामुदायिक क्षेत्र और
कैंपों व अखाड़ों में स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक क्षेत्रों में तकरीबन 20 हजार एफआरपी
यूरिनल्स भी स्थापित किये जाएंगे। वहीं 22 हजार प्री-फैब्रीकेटेड स्टील टॉयलेट (सेप्टिक टैंक) तथा 17 हजार
प्री-फैब्रीकेटेड स्टील टॉयलेट (सोकपिट) को मेला क्षेत्र के बाहरी इलाकों और पार्किंग क्षेत्रों के साथ ही सरकारी
दफ्तरों के कैंपों में स्थापित किये जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक कैंपों में भी कांठ/टेंट के टॉयलेट्स
स्थापित किये जाएंगे। इनकी संख्या भी लगभग 50 हजार के करीब होगी।

एप के जरिए शौचालयों की होगी निगरानी
सबसे खास बात ये कि सामुदायिक शौचालयों का 60 फीसदी सेप्टिक टैंक के जरिए इस्तेमाल होगा। वहीं 40
फीसदी शौचालयों को सोकपिट पर आधारित रखा जाएगा। इनके रखरखाव पर भी सरकार विशेष ध्यान देगी।
शौचालयों के रुटीन मेंटेंनेंस और क्लीनिंग के साथ ही स्वच्छताकर्मी ऐप के जरिए प्रत्येक टॉयलेट के स्टेटस को
विभिन्न पैरामीटर्स पर चेक करते हुए सैनिटेशन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कंट्रोल रूम के जरिए भी शौचालयों
की स्वच्छता को लेकर निगरानी की जाएगी। प्रत्येक शौचालय के बाहर लगे क्यूआर कोड के जरिए पब्लिक भी
गंदे शौचालयों से संबंधित शिकायत कर सकेंगे। योगी सरकार इसके लिए वेब बेस्ड ऐप्लीकेशन भी डेवलप
करेगी। साथ ही स्वच्छाग्रहियों (स्वच्छता वॉलेंटियर्स) की टीम लगातार शौचालयों की मॉनीटरिंग करेगी। इसके
अलावा मेला क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए 25 हजार डस्ट/वेस्ट बिन स्थापित किये जाएंगे। 20 किलोग्राम
क्षमता वाले इन डस्ट/वेस्ट बिन को 25-25 मीटर के दायरे में रखा जाएगा। प्रतिदिन 3 बार इन डस्टबिन को
साफ किया जाएगा।

Share219Tweet137Share55Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटा समेत ससुराल के 7 लोगों का किया मर्डर, अलग-अलग जगह फेंके शव

बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटा समेत ससुराल के 7 लोगों का किया मर्डर, अलग-अलग जगह फेंके शव

November 6, 2026
दिनेश सिंह राठौड़ ने आत्मीयता के साथ सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

दिनेश सिंह राठौड़ ने आत्मीयता के साथ सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

November 6, 2026
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश को अराजकता की आग में झोंक रहे’- सीएम योगी

November 5, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In