• Latest
  • Trending
  • All
प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

October 26, 2023
रायबरेली में तेज रफ्तार ट्रक पलटा

रायबरेली में तेज रफ्तार ट्रक पलटा

July 25, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव

July 24, 2026
रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

July 21, 2026
स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

July 20, 2026
डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

July 17, 2026
आधारशिला परिसर में वृक्षारोपण बना सतत जनभागीदारी का अभियान

आधारशिला परिसर में वृक्षारोपण बना सतत जनभागीदारी का अभियान

July 17, 2026
सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

July 15, 2026
हर बच्चा विद्यालय तक पहुँचे, शिक्षा से कोई न रहे वंचित- जिलाधिकारी

हर बच्चा विद्यालय तक पहुँचे, शिक्षा से कोई न रहे वंचित- जिलाधिकारी

July 15, 2026
अधिष्ठापन समारोह

अधिष्ठापन समारोह

July 9, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड घायल

July 8, 2026

July 2, 2026
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न

June 30, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Sunday, July 26, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

खुले में शौच से शत-प्रतिशत मुक्त होगा महाकुंभ क्षेत्र

by News Editor
October 26, 2023
in अन्य खबरे, आस्था, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राज्य
0
प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार
548
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

 

क्यूआर कोड से होगी गंदे टॉयलेट्स की शिकायत

हर कुछ घंटे पर जेट स्प्रे मशीन से होगी टॉयलेट्स की सफाई

11 हजार से अधिक स्वच्छताकर्मी और वॉलंटियर्स संभालेंगे जिम्मेदारी

लखनऊ, 26 अक्टूबर। महाकुंभ 2025 कई मायनों में खास होने जा रहा है। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के
निर्देश पर टीम यूपी सनातन धर्म के इस महा आयोजन को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है। महाकुंभ के
क्षेत्रफल में विस्तार के साथ ही योगी सरकार इस पूरे आयोजन की पवित्रता को भी अक्षुण्ण रखने पर विशेष
जोर दे रही है। इसके लिए पूरे कुंभ क्षेत्र में तकरीबन डेढ़ लाख शौचायलयों को स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की मंशा है कि 2025 का महाकुंभ पूरी तरह ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) हो। 4 हजार हैक्टेयर में
स्थापित किये जाने वाले पूरे कुंभ क्षेत्र को 25 सेक्टरों में बांटकर स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए
सरकार की ओर से स्वच्छताकर्मियों की लंबी-चौड़ी फौज को तैनात किया जाएगा।

11 हजार से अधिक स्वच्छताकर्मी और स्वच्छाग्रही संभालेंगे जिम्मेदारी
सनातन धर्म के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ को लेकर योगी सरकार ने तकरीबन ढाई हजार करोड़ का बजट
तय किया है। इसमें पूरे कुंभक्षेत्र को अभेद्य बनाने के साथ ही साफ-सफाई को लेकर भी तगड़े इंतजाम किये
जा रहे हैं। सरकार कुंभक्षेत्र में स्वच्छता को लेकर 300 करोड़ से अधिक खर्च करेगी। इसके लिए 52 हजार से
अधिकर सामुदायिक शौचालय, 53 हजार से अधिक शौचालय विभिन्न टेंटों में, पार्किंग और अप्रोच सड़कों पर 14
हजार से अधिक शौचालय और 20 हजार से अधिक पब्लिक यूरिनल (मूत्रालय) यानी कुल मिलकार तकरीबन
डेढ़ लाख शौचालयों का निर्माण योगी सरकार करेगी। इसके अलावा 25 हजार से अधिक डस्ट/वेस्ट बिन, 120
टिपर-हॉपर ट्रक, 40 कॉम्पैक्टर, 9800 स्वच्छताकर्मी और 1800 स्वच्छता वालेंटियर्स पूरे मेला क्षेत्र में साफ
सफाई की व्यवस्था संभालेंगे।

45 दिन के आयोजन में स्वच्छता पर सबसे ज्यादा फोकस
पौष पूर्णिमा (13 जनवरी 2025) से महाशिवरात्रि (26 फरवरी 2025) तक 45 दिनों के इस महाआयोजन में
स्वच्छता को बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अभी से तैयारियों को
अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया गया है। कुंभ क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने के लिए योगी सरकार बड़ी

संख्या में फाइबर रिइन्फोर्स्ड पॉलीमर (एफआरपी) शौचालयों को स्थापित करेगी। इनमें स्पेटिक टैंक वाले 15
हजार एफआरपी, जबकि सोकपिट वाले 10 हजार एफआरपी स्थापित किये जाएंगे, जिन्हें सामुदायिक क्षेत्र और
कैंपों व अखाड़ों में स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक क्षेत्रों में तकरीबन 20 हजार एफआरपी
यूरिनल्स भी स्थापित किये जाएंगे। वहीं 22 हजार प्री-फैब्रीकेटेड स्टील टॉयलेट (सेप्टिक टैंक) तथा 17 हजार
प्री-फैब्रीकेटेड स्टील टॉयलेट (सोकपिट) को मेला क्षेत्र के बाहरी इलाकों और पार्किंग क्षेत्रों के साथ ही सरकारी
दफ्तरों के कैंपों में स्थापित किये जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक कैंपों में भी कांठ/टेंट के टॉयलेट्स
स्थापित किये जाएंगे। इनकी संख्या भी लगभग 50 हजार के करीब होगी।

एप के जरिए शौचालयों की होगी निगरानी
सबसे खास बात ये कि सामुदायिक शौचालयों का 60 फीसदी सेप्टिक टैंक के जरिए इस्तेमाल होगा। वहीं 40
फीसदी शौचालयों को सोकपिट पर आधारित रखा जाएगा। इनके रखरखाव पर भी सरकार विशेष ध्यान देगी।
शौचालयों के रुटीन मेंटेंनेंस और क्लीनिंग के साथ ही स्वच्छताकर्मी ऐप के जरिए प्रत्येक टॉयलेट के स्टेटस को
विभिन्न पैरामीटर्स पर चेक करते हुए सैनिटेशन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कंट्रोल रूम के जरिए भी शौचालयों
की स्वच्छता को लेकर निगरानी की जाएगी। प्रत्येक शौचालय के बाहर लगे क्यूआर कोड के जरिए पब्लिक भी
गंदे शौचालयों से संबंधित शिकायत कर सकेंगे। योगी सरकार इसके लिए वेब बेस्ड ऐप्लीकेशन भी डेवलप
करेगी। साथ ही स्वच्छाग्रहियों (स्वच्छता वॉलेंटियर्स) की टीम लगातार शौचालयों की मॉनीटरिंग करेगी। इसके
अलावा मेला क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए 25 हजार डस्ट/वेस्ट बिन स्थापित किये जाएंगे। 20 किलोग्राम
क्षमता वाले इन डस्ट/वेस्ट बिन को 25-25 मीटर के दायरे में रखा जाएगा। प्रतिदिन 3 बार इन डस्टबिन को
साफ किया जाएगा।

Related

Share219Tweet137Share55Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
रायबरेली में तेज रफ्तार ट्रक पलटा

रायबरेली में तेज रफ्तार ट्रक पलटा

July 25, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बुजुर्ग का नहर में मिला शव

July 24, 2026
रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

July 21, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In