बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक सात साल के लड़के समेत एक परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपी कैब ड्राइवर इंदुशेखर ने दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी समेत 7 लोगों की पारिवारिक विवाद के बाद हत्या कर दी है। पुलिस ने सात साल के लड़के पुनीत की लाश बरामद कर ली है, लेकिन बाकी लाशों की तलाश अभी भी जारी है। रुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते हत्याएं की हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी इंदुशेखर अपनी पत्नी के मायके वालों से लगातार संपर्क से खुश नहीं था, पुलिस को शक है कि इसी वजह से हत्याएं हुईं। सूत्रों के मुताबिक, शेखर का अपनी पत्नी सुनीता के साथ अक्सर झगड़ा होता था। उनकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। झगड़े की वजह सुनीता का अपने मायके जाना था।परिवार के सदस्यों ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन उनके बीच मतभेद बने रहे। जानकारी के मुताबिक सुनीता को उसकी मां और भाइयों का समर्थन मिलने से शेखर नाराज था, इसलिए उसने उसके पूरे परिवार को खत्म करने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार, ये हत्याएं राजाजीनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बसरूम सर्कल के पास, 59वें क्रॉस के एक रिहायशी इलाके में हुईं।




















