• Latest
  • Trending
  • All
योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा क्षेत्रों में की जनसभा

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा क्षेत्रों में की जनसभा

November 8, 2022
सरेनी के जदई खेड़ा में ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल पहल

सरेनी के जदई खेड़ा में ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल पहल

September 12, 2026
‘घूस के पैसे दो या अपनी बेटी भेज दो’

‘घूस के पैसे दो या अपनी बेटी भेज दो’

September 12, 2026
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का हल्ला बोल

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का हल्ला बोल

September 11, 2026
दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने पहुँचे राहुल गांधी

September 9, 2026
रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

September 9, 2026
प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने किया सिद्धि कला बीथिका के महोत्सव का उद्घाटन

September 5, 2026

September 5, 2026
15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

15 फीट गहरी खंती में गिरी कार

September 3, 2026
, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

, NTPC की यूनिट ठप होने से 8 राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

September 2, 2026
शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों से किया सीधा संवाद

शेल्टर होम में प्रभावित परिवारों से किया सीधा संवाद

September 1, 2026
क्षाबंधन पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

क्षाबंधन पर सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत

August 30, 2026
पहले की तुलना में रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण खरीदारी प्रभावित

पहले की तुलना में रक्षाबंधन पर महंगाई के कारण खरीदारी प्रभावित

August 27, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा क्षेत्रों में की जनसभा

by News Editor
November 8, 2022
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा क्षेत्रों में की जनसभा
509
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

सोलन/मंडी/ऊना, 8 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को
विधानसभा चुनाव है। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धुआंधार रैली जारी है। विधानसभा
चुनाव के मद्देनजर सोमवार को उन्होंने तीसरे दिन हिमाचल का दौरा
किया। 3 विधानसभाओं (हरोली, दारंग और दून) में उनकी रैली हुई।
कानून व्यवस्था और सुशासन के जरिए देश के सभी राज्यों के लोगों
के दिल में जगह बनाने वाले योगी आदित्यनाथ का हिमाचल में
जबर्दस्त उत्साह के साथ स्वागत किया गया तो उन्होंने भी सशक्त,
समृद्ध और माफिया मुक्त हिमाचल के लिए फिर से भाजपा के पक्ष

में फिर से वोट की अपील की। कांग्रेस उनके निशाने पर रही। देश की
सीमा से लेकर आंतरिक सुरक्षा का मुद्दा हो या कोरोना के दौरान
कांग्रेसियों के घर में दुबके रहने की बात, योगी ने विपक्षी दल को
खूब धोया और भाजपा प्रत्याशियों की काबिलियत की चर्चा कर उनके
पक्ष में मतदान की अपील की।

सोमवार को योगी आदित्यनाथ की पहली रैली ऊना के हरोली
विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो.
रामकुमार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का हाथ माफिया के
साथ रहा है। ड्रग, पशु, खनन, वन, भू समेत सभी माफिया का कांग्रेस
से नजदीकी रिश्ता है। अपने शासन काल में कांग्रेस ने यही किया।
आपने टेलीविजन में देखा होगा, जब यूपी में हमारी सरकार आई और
वहां के माफिया भागने लगे तो एक माफिया ने पंजाब में कांग्रेस
सरकार के यहां शरण ली तो मैं सुप्रीम कोर्ट तक लड़कर उसे उत्तर
प्रदेश ले गया। मैंने कहा कि जिसने यूपी में अत्याचार किया है, वह
वहां ऐशोआराम कैसे कर सकता है, उसको यूपी में सड़ना चाहिए।
माफिया भागकर रास्ता खोज रहे हैं। यूपी में हम लोग इनसे कायदे
से निपट रहे हैं।

सीएम ने कहा कि साढ़े 5 वर्ष पहले यूपी बीमार राज्य था, वहां न
सड़क थी, न बिजली। कई जनपदों में टैंकर से पानी पहुंचाना पड़ता
था। सरकार के समानांतर माफिया-अपराधी सत्ता और व्यवस्था पर

हावी थे। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थीं। नौजवानों को
नौकरी नहीं मिलती थी, किसानों को उपज का दाम नहीं मिलता था,
लेकिन पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में परिवर्तन हुआ है। आज यूपी
देश में नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बन गया। विकसित राज्यों की श्रेणी
में आ गया है।
सीएम ने कहा कि आप सबकी हार्दिक अभिलाषा थी कि अयोध्या में
भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, आज वह काम हो रहा है। हिमाचल
की देवभूमि पर हर कोई शांति की अनुभूति करता है। मोदी जी के
नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले दुश्मन आतंकी घटना को
अंजाम देते थे पर आज भारत का योद्धा उनकी मांद में घुसकर
सर्जिकल व एयर स्ट्राइक कर उन्हें ठिकाने लगा रहा है।

———————–
राम-कृष्ण ने जिस धरती पर जन्म लिया, वहां से कांग्रेस का सफाया
हो चुका
दारंग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूरनचंद की चुनावी जनसभा में
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंडी में देवताओं के काफी मंदिर हैं।
इस कारण यह मंडी कहलाया। देव लक्ष्मी नारायण मंदिर इसे नई
पहचान देता है। आप सबने पीएम मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास
किया। आप सबकी भावनाएं यूपी के साथ जुड़ीं तो 500 वर्ष के लंबे
संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी
25 करोड़ की आबादी का राज्य है। 2012 से 2017 तक यूपी में 700

दंगे हुए थे, आज एक भी दंगा नहीं होता, जबकि यूपी में साढ़े 6 करोड़
मुस्लिम आबादी है। धर्मस्थलों के माइक उतर गए पर कोई गुंडागर्दी
व अराजकता नहीं। विकास व कानून का राज है। हर किसी को सुरक्षा
की गारंटी है। बहन-बेटी रात 12 बजे कहीं से भी अपने घर सुरक्षित
ही जाएगी। यह परिवर्तन केवल डबल इंजन की सरकार दे सकती है,
इसलिए लगभग साढ़े 3 दशक बाद कोई मुख्यमंत्री यूपी में 5 साल का
कार्यकाल पूरा कर दोबारा जनता द्वारा चुनकर भेजा गया। जनता इस
बात को जानती है कि कांग्रेस का हाथ माफिया के साथ। यूपी में
जनता ने 403 में से सिर्फ 2 सीट कांग्रेस को दी। राम नाम सत्य के
लिए भी 4 आदमी चाहिए। जिस धऱती पर भगवान राम व कृष्ण ने
जन्म लेकर पवित्र किया हो, जहां गंगा व यमुना का साक्षात आशीर्वाद
बरसता हो, वहां से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। उत्तर प्रदेश आपकी
भावनाओं की अभिव्यक्ति का प्रदेश है। वैश्विक मंच पर भी भारत की
प्रतिष्ठा बढ़ी है। 8-साढ़े 8 वर्ष पहले भारत दूसरे का अनुसरण करने
वाला पिछलग्गू राष्ट्र कहा जाता था। छोटे-छोटे देश भारत पर हुकूम
चलाते थे, आंख दिखाते थे पर मोदी जी के नेतृत्व में भारत
नेतृत्वकर्ता के रूप में दिख रहा है।
सीएम ने कहा कि देश में 55 वर्ष शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने
कुछ नहीं किया। मोदी ने जो कहा, वो करके दिखाया। वैश्विक मंच पर
भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। आतंकवाद, अलगाववाद समाप्त,
नक्सलवाद अंतिम सांस गिन रहा है। कोई सोचता था हिमाचल में
एम्स, आईआईएम आएगा। चंडीगढ़ से मनाली का फोरलेन बनता
दिखाई देकर विकास की किरण को घर-घर तक पहुंचाएगा। यह नए
भारत की तस्वीर है, जो हमें विकास से जोड़ती है। विकास का कोई

विकल्प नहीं, यह डबल इंजन की सरकार लेकर आएगी। आज देश
बदल रहा है। भारत की प्रतिष्ठा बढ़ने से 135 करोड़ लोगों का मान
बढ़ा है। कांग्रेस ने आतंकवाद की जड़ पैदा करने के लिए कश्मीर में
धारा 370 लगाई थी, इसने देश को आतंकवाद का दंश दिया। अवसर
मिलते ही पीएम मोदी ने इसे समाप्त कर दिया। जम्मू-कश्मीर को
वैसे ही भारत गणराज्य का हिस्सा बना दिया, जैसे हिमाचल, हरियाणा,
पंजाब है। आज हिमाचल का युवा जाकर जम्मू-कश्मीर में जमीन
खरीद सकता, मकान बना सकता। कांग्रेस ने स्वार्थ व वोटबैंक के लिए
यह अधिकार छीन लिया था।

आजादी के 75वें वर्ष में हर घर पर तिरंगा लहराया
तीसरी जनसभा दून विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां परमजीत सिंह
पम्मी के लिए योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मतदान की अपील की।
सीएम ने कहा कि पम्मी ने विकास की हर योजनाओं को दून
विधानसभा तक पहुंचाया। हमने देश को आजाद होते तो नहीं देखा
होगा। 15 अगस्त 1947 को कांग्रेस का नेतृत्व भले ही हर घर में
तिरंगा लहराने में विफल रहा हो, लेकिन आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने
पर पीएम मोदी के आह्वान पर आन-बान, शान का प्रतीक तिरंगा हर
घर में फहराया गया। आज भारत की सीमा सुरक्षित है। हिमाचल के
रणबांकुरे दुश्मन के छक्के छुड़ा देते हैं। आज कोई अपनी भूमि पर भी
भारत के खिलाफ षडयंत्र करता है तो भारत का बहादुर जवान एयर व

सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देता है। नया भारत किसी के सामने
झुकता नहीं है। 5 साल में हिमाचल विकास की नई ऊंचाइयों को छू
रहा है। जब एक जैसी सरकारें होती हैं तो फ्री में वैक्सीन, फ्री में टेस्ट,
फ्री में राशन मिलता है। स्व. राजीव गांधी जी को कहना पड़ा था।
संकट में जो साथी है, वही सच्चा साथी है, शेष स्वार्थी है।
सीएम ने कहा कि हर संकट में भाई-बहन देश छोड़कर चले जाते हैं।
किसी संकट में इन्हें देश में देखा है क्या। कोरोना में इन्हें देखा है
क्या। महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दे पर इन्हें देश के साथ खड़ा होते देखा है
क्या। संकट के समय इन्हें सिर्फ नानी याद आती हैं। गरीब, नौजवान,
किसान नहीं। अटल जी के समय प्रेम कुमार धूमल की सरकार ने
फॉर्मा पार्क का शुभारंभ किया। यहां ट्रांसपोर्ट का बड़ा काम है। यहां के
ट्रांसपोर्टर को यूपी में कोई समस्या नहीं आएगी। यूपी में रामराज्य है।
वहां माफियाराज, गुंडाराज व संगठित अपराध समाप्त है। भाजपा
कार्यकर्ताओं के लिए देश पहले, पार्टी दूसरे व स्वहित अंतिम नंबर पर,
लेकिन कांग्रेस के लिए पहले स्वहित हैं। मोदी जी के लिए 135 करोड़
की जनता ही परिवार है।

Related

Share204Tweet127Share51Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
सरेनी के जदई खेड़ा में ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल पहल

सरेनी के जदई खेड़ा में ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल पहल

September 12, 2026
‘घूस के पैसे दो या अपनी बेटी भेज दो’

‘घूस के पैसे दो या अपनी बेटी भेज दो’

September 12, 2026
पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का हल्ला बोल

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का हल्ला बोल

September 11, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In