Contact News Publisher
भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के सुपर मार्केट से लेकर प्रमुख बाजारों और गलियों तक राखियों और मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। बहनें भाइयों के लिए राखियां खरीद रही हैं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। हालांकि, बाजार में चहल-पहल के बावजूद स्थानीय व्यापारियों में पिछले साल जैसा उत्साह नजर नहीं आ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि महंगाई और ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन का असर बिक्री पर पड़ रहा है।






















