Contact News Publisher
रायबरेली में लेखपाल दिनेश सविता पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि बारिश में उसका कच्चा मकान गिर गया था, जिसके बाद मुआवजे के लिए लेखपाल की रिपोर्ट लगनी थी। पीड़िता ने कहा कि लेखपाल दिनेश ने रिपोर्ट लगाने के लिए रुपए मांगे और पैसे न होने पर कथित तौर पर कहा, ‘घूस के पैसे दो या अपनी बेटी भेज दो।’ शिकायत के बाद अफसरों ने मामले को झूठा बताया है। मामला सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के मलकेगांव का है।






















