Contact News Publisher
यूपी का महोबा जिला पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गया है. महोबा में अब एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है. जिले के सभी लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. महोबा में जहां 4 मई को एक्टिव केसों की संख्या एक हजार थी. प्रतिदिन यहां 125 से 150 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आते थे. स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों के सामूहिक प्रयासों से महज ढाई महीने में एक्टिव केस और कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या शून्य हो गई है.






















