किसी के लिए अच्छे नंबर लाने पर चॉकलेट, नई साइकिल या बाइक इनाम में मिलते देखा या सुना होगा। क्या आपने ऐसा कुछ सुना है कि अच्छे नंबर लाने पर उसके पैरेंट्स ने उसे करोड़ो की लग्जरी कार ही गिफ्ट कर दी हो। कुछ ऐसा ही पश्चिम बंगाल में देखने के लिए मिला है। वहां के एक कारोबारी ने अपने बेटे की मेहनत का जश्न मनाने के लिए सीधे करोड़ों की लग्जरी स्पोर्ट्स कार उसके नाम कर दी। कक्षा 9 की परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल करने वाले 15 वर्षीय मोहम्मद तल्हा को पिता शम्सुद्दीन मिद्या ने BMW M4 Competition गिफ्ट की है। करीब 1.62 करोड़ रुपये की इस दमदार स्पोर्ट्स कूपे को मुंबई से खास कंटेनर में गांव तक पहुंचाया गया। अब यह अनोखा तोहफा पूरे इलाके में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।





















