मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को UPSSSC द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि भी भेजी। कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित था। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले मुन्ना भाई शासन में बैठे थे। कहा कि पहले मुन्ना भाई के जरिए ही नियुक्ति होती थी। पहले बिना सिफारिश नौकरी नहीं मिलती थी। पहले सैफई सिंडिकेट हावी रहता था। यूपी का युवा हर मोर्चे पर ठगा जाता था।सीएम योगी ने कहा, “UPSSSC ने इस पूरी परीक्षा को एक समय सीमा के अंदर पूरा करते हुए परिणाम घोषित किया। वेरिफिकेशन के बाद आज नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहा है। मैं UPSSSC को इस पूरी प्रक्रिया के लिए धन्यवाद देता हुं…





















