राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 मार्च को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत संघ के सरकार्यवाह और 5000 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। सीएम कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।राम मंदिर में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां राम मंदिर परिसर में चल रही व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े प्रबंधों पर चर्चा करेंगे।गौरतलब है कि 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या आकर राम मंदिर परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत संघ के सरकार्यवाह और 5000 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।