रायबरेली (संवाददाता),21 फरवरी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायबरेली एवं राष्ट्रीय संस्था इंडियन एसोसिएशन आफ क्लीनिकल, मेडिसिन अर्थात आई.ए.सी.एम. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रीमाकान 2026 के आठवें संस्करण में आज विभिन्न क्षेत्रों से आये चिकित्सा क्षेत्र के विद्वान डाक्टरों ने विभिन्न बीमारियों सामजिक एकरूपता व स्वस्थ जीवन जीने की कला की बावत व्यापक व्याख्यान दिये। लखनऊ रोड पर बटोही रिसाट्र्स में 5 चरणों में सम्पन्न कान्फ्रेंस में चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों की बावत जहां मानव समाज को जाग्रत किया, वहीं शासन-प्रशासन व चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच व्याप्त विरोधाभास पर भी विचार रहे।
डा.धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में आरम्भ प्रथम सेशन में इंसुलिन विद ओरल रूट ए न्यू ब्रेक यू विषय पर डा. अरूण पाण्डेय द्वारा तथा डा. अंशुल गुप्ता द्वारा व्यापक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस सेशन के चेयरपरसन डा. राजेश गुप्ता, डा. के.पी.वर्मा तथा डा. महेन्द्र मीणा रहे। डा. पूजा द्विवेदी के निर्देशन में शुरू दूसरे सेशन में फाइब्रेस्कन रेलीवेंस ऐण्ड इण्टरप्रिटेशन विषय पर डा. आलोक कुमार सिंह (मेदान्ता हास्पिटल) एवं डीलिंग विद ई.डी.विषय पर डा.परितोष तिवारी (बहराइच) ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। इस सेशन के चेयरपरसन डा. सत्यप्रकाश, डा. रजत पांडे एवं डा. मानवेन्द्र सिंह रहे।
डा. श्वेता वर्मा द्वारा निर्देशित तीसरे सेशन में डा.विमल पालीवाल, एनीमिया विषय पर डा. ए.के.गुप्ता तथा अर्पित गुप्ता (विवेकानंद हास्पिटल) द्वारा व्याख्यान दिये गये। इस सेशन के चेयरपरसन डा. एस.के.जैन, डा. आनन्द त्रिपाठी, डा. बृजेश सिंह तथा डा. अनिरूद्ध मुखर्जी रहे। डा. सेशन के बाद उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. राजीव गोयल आई.एम.ए.यू.पी.स्टेट प्रेसिडेंट स्टीम्ड गेस्ट डाक्टर शरद कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डा. ए.के.गुप्ता एवं नवीन चन्द्रा के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आॅफ क्लीनिकल मेडिसिन के अध्यक्ष डा. बृजेश सिंह एवं आई.एम.ए.रायबरेली के अध्यक्ष डा. संजीव कुमार जायसवाल आदि के द्वारा गणेश प्रतिमापर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन का कार्य किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा.ओमिका सिंह चैहान द्वारा किया गया।
इसके बाद डा.दीपा आहूजा के निर्देशन में चैथे चरण में डा. मधुकर मित्तल (एम्स रायबरेली) तथा लिवर कैंसर विषय पर डा. अजय मिश्रा व डा.के.पी.चन्द्रा द्वारा व्याख्यान दिये गये। इस सेशन के चेयर परसन डा. मीरा मलिक, डा. निधि सिंह एवं डा.वीरबल रहे। रीमाकान 2026 का आखिरी सेशन डा. अजय श्रीवास्तव के निर्देश में शुरू हुआ जिसमें डा. जे.के.गुप्ता ने कंसेप्ट टाकिंग इन आर्ट टू प्रोटेक्ट योरसेल्फ आई.एम.पी.मेडिको लीगल विषय पर वक्तव्य दिये। इस कार्यक्रम के चेयरपरसन डा. कर्नल सुरजीत शर्मा, डा. संकल्प एवं डा.सुयश सिंह थे। रीमाकान 2026 के आर्गेनाइजिंग सचिव डा. डी.आर.मौर्या रहे। आई.एम.ए.उपाध्यक्ष डा. मनीष सिंह चैहान का कार्यक्रम संयोजन में अनोखा योगदान रहा। आई.एम.ए.सचिव डा. अनुपम दीक्षित के अलावा डा. सी.बी.सिंह, डा. विकास द्विवेदी, डा. अतुल अग्रवाल, डा.शिवम शुक्ला, डा. मनीष त्रिवेदी की उपस्थिति सराहनीय रही।





















