Contact News Publisher
गोरखपुर। देवाधिदेव महादेव की आराधना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महादेव झारखंडी और मुक्तेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की। विधि विधान से पूजा करने के साथ उन्होंने भगवान भोले शंकर का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की।





















