रायबरेली। सभी 107 परीक्षा केंद्रों को राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। कंट्रोल रूम से पुलिस और प्रशासन केंद्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी लोकल थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। थाना प्रभारी केंद्रों की पेट्रोलिंग के साथ अवांछित पर नजर रखेंगे। कोई भी परीक्षक या अन्य स्टाफ बिना आईडी केंद्र के भीतर प्रवेश नही कर सकेगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है। परीक्षा में केवल वही कक्ष निरीक्षक प्रवेश कर पाएंगे, जिनके पास वैध आई-कार्ड होगा, आई-कार्ड के बिना किसी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य स्टाफ भी पूरी जांच के बाद ही अंदर जा सकेंगे।





















