डलमऊरायबरेली। माघ माह के माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्र एवं जनपदों से आकर हजारों श्रद्धालुओं ने डलमऊ गंगा तट पर हर हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई तथा गंगा घाट पर स्थित देवी देवताओं के मंदिरों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मन्नते मांगी। माघ माह के माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रविवार को विभिन्न जनपदों एवं क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भीड़ डलमऊ गंगा घाट पर लगी रही। रायबरेली जनपद समेत विभिन्न क्षेत्रों एवं जनपदों से श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा के एक दिन पूर्व ही गंगा घाट पर तीर्थ पुरोहितों के घरों में अपना डेरा डाल दिया था। सुबह होने पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान करना प्रारंभ कर दिया था





















