सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। सरकार को किसी की आवाज दबाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से आलोचना का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ विचार रखने वाले लोगों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के अलावा निजी व्यक्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के खिलाफ की गई कार्रवाई भी इसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत होती है। भाजपा इस कार्रवाई को उचित नहीं मानती।





















