रायबरेली के हरचंदपुर में एक सड़क हादसे में एक नर्स की मौत हो गई जब उसे एक कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। एक अन्य घटना में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।डलमऊ के नरेंद्रपुर घुरवारा निवासी आराधना चौधरी प्यारेपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स का काम करती थीं। शुक्रवार की सुबह वह पैदल अस्पताल जा रही थीं। सड़क पार करने के दौरान लखनऊ की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।




















