रायबरेली में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इनमें एक निरीक्षक, पांच उप निरीक्षक और कई मुख्य आरक्षी शामिल हैं। निरीक्षक पवन कुमार सोनकर को पुलिस लाइन से अपराध शाखा का प्रभार सौंपा गया है। उप निरीक्षक करुणा शंकर तिवारी को उनकी कार्यशैली से असंतुष्ट होने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। चार उप निरीक्षक – रजनेश कुमार सिंह, राज नारायण सिंह परमार, मुकेश कुमार और सैयद रशिद को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में भेजा गया है। थाना नसीराबाद में नई तैनातियों में मुख्य आरक्षी सतीश कुमार, विजय कीर्ति मिश्रा, मोहम्मद तौसीफ अहमद और ललित कुमार तिवारी शामिल हैं। कोतवाली नगर में विनय प्रकाश ओझा, रंजीत प्रसाद और शेर मोहम्मद को तैनात किया गया है। थाना खीरों में उषा सिंह, सुधांशु, पंकज कुमार, ज्योति शिखा और चांदनी देवी को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, आरक्षी अनुज शुक्ला को डलमऊ और प्रशांत द्विवेदी को भदोखर से साइबर क्राइम शाखा में भेजा गया है। सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने पीएनओ नंबर के साथ गश्त पर जाने के आदेश भी दिए गए हैं।




















