Contact News Publisher
इंडिया गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम का ऐलान किया. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया गया है. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला अब एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा. उपराष्ट्रपति पद का चुनाव दिलचस्प होने वाला है, क्यों कि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं.




















