सलोन कोतवाली क्षेत्र के हटका गांव निवासी विकास शुक्ला (28) अपने साथी पूरे गौतमन मजरे मदारीपुर के आशीष सिंह (30) के साथ मंगलवार को बाइक से मिर्जापुर एहारी गांव गए थे। शाम को बूढ़े बाबा मंदिर में दर्शन के बाद वह वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में खान आलमपुर सतहरा गांव के पास बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गई। इससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।परिजन दोनों को सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इस घटना से घर वालों के आंसू नहीं थम रहे हैं। कोतवाल सजंय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम को भेजा गया है।



















