रायबरेली, 13 अगस्त 2025: रोटरी क्लब रायबरेली ने आज स्थानीय IMA भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मुख्य रूप से रोटरी क्लब रायबरेली के पूर्व अध्यक्ष रो. उमेश सिकरिया, रो. राकेश चंदनानी, रो. ऋषि अग्रवाल, रो. अमित लूनिया सहित अनेक सदस्यों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा के लिए कार्य किया।
रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और रक्त की कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान को बढ़ावा देना था। इस शिविर में रक्तदाताओं का सम्मान किया गया और उन्हें रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
रोटरी क्लब रायबरेली के अध्यक्ष रो. रजनीश कपूर ने कहा, “रक्तदान एक महत्वपूर्ण कार्य है जो किसी की जान बचा सकता है। हमें खुशी है कि हमारे सदस्यों ने इस शिविर में रक्तदान कर मानवता की सेवा के लिए कार्य किया।” उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब रायबरेली भविष्य में भी मानवता की सेवा हेतु इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस शिविर में रक्तदान करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र और सम्मान पत्र दिए गए।
इस शिविर के आयोजन में IMA ब्लड बैंक के केंद्र व्यवस्थापक रवि साहा, डॉक्टर शिवम शुक्ला एवं ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनी रहा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी क्लब रायबरेली के पूर्व अध्यक्ष रो. राजेश शर्मा, सचिव रो. सचिन मेहरोत्रा एवं पूर्व सचिव रो. गोविंद खन्ना के साथ रो. विष्णु राघव मुरारका एवं अन्य रोटेरियन सदस्य उपस्थित थे।
अंत में कार्यक्रम अधिकारी रो. ऋषि अग्रवाल ने सभी का आभार ज्ञापित किया।




















