भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की सोलर रूफ टॉप योजना के अंतर्गत Sunvolta Solar Company द्वारा रायबरेली जनपद में एक भव्य सोलर शो-रूम का उद्घाटन किया गया। इस शो-रूम में लगभग 30 से अधिक सोलर उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें सभी प्रकार के सोलर पैनल, इन्वर्टर (Ongrid, Offgrid एवं Hybrid), लीथियम बैटरी, घरेलू एवं औद्योगिक उपयोग के लिए वॉटर हीटर, किसानों के लिए सोलर पंप, सोलर कूलर, सोलर बल्ब, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर वायर आदि शामिल हैं।
कंपनी के उच्च अधिकारियों द्वारा इस शो-रूम का उद्घाटन किया गया। इस मौक़े पर पूर्व सभासद पूनम तिवारी ने बताया की रायबरेली जनपद में Solar Maintenance Division की भी शुरुआत की गई है, जो जनपद के सभी उपभोक्ताओं को सोलर से संबंधित सेवाएं, रखरखाव एवं प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर SUMA (Solar Utility Mobile Assistance) सेवा का भी शुभारंभ किया गया, जो रायबरेली जिले में सोलर उपकरणों की मेंटेनेंस, ऑन-साइट सर्विसिंग तथा तकनीकी प्रशिक्षण हेतु संचालित की जाएगी। SUMA के माध्यम से सोलर से संबंधित हर प्रकार की सेवा अब जनपद के भीतर ही उपलब्ध होगी।
इस ऐतिहासिक पहल के माध्यम से Sunvolta Company ने रायबरेली में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान की है। जनपदवासियों को अब गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ-साथ तत्काल सेवा एवं तकनीकी सहायता भी उपलब्ध हो सकेगी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर अन्वेष सिंह चौहान ,एशियन बांदा, मनोज बजरंगदास प्रमोद कुमार त्रिपाठी ब्रांच मैनेजर विष्णु कुमार द्विवेदी ब्रांच मैनेजर स्टेट बैंक सुक्खू बाबू जितेंद्र सिंह फौजी ,लल्लन मिश्रा ,गौरव अवस्थी अशोक शर्मा जी राम जी अध्यक्ष बछरावां सोनू वर्मा संजय सिंह सकल नारायण सुरेश दिवाकर संदीप जैन उपस्थित रहे ।Sunvolta Company के इस नवाचार की सराहना की। कंपनी का यह प्रयास ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक सराहनीय कदम है।




















