Contact News Publisher
रायबरेली में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मिल एरिया थाना इलाके के रतापुर चौराहे के पास तड़के प्रयागराज से लखनऊ जा रही रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के समय आसपास के लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू किया। सभी घायलों और चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रयागराज निवासी 54 वर्षीय चालक अंजनी कुमार शुक्ला को मृत घोषित कर दिया।




















