रायबरेली- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री जिला अध्यक्ष पंकज मुरारका ने अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा जनपद के सभी 26 मंडलों में घोषित मंडल टीम को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम कार्यकाल की कामना की एवं रायबरेली नगर की पूर्वी और पश्चिम नगर टीम को अपने आवास पर सम्मानित करते हुए कहा कि 2026 पंचायत चुनाव एवं 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी क्योंकि मंडल से ही शक्ति केंद्र और मजबूत बूथ की संरचना होती है इसी क्रम में आने वाले कार्यक्रमों एवं अभियानों की चर्चा की अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदेव पाल वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार मिश्रा सुनील कक्कड़ सील निधि अग्रवाल संदीप मुरारका संजय जयसवाल इन्दर सावलानी के द्वारा सभी को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सुखद सुगम कार्यकाल की शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूर्वी आशुतोष कुमार पांडे नगर अध्यक्ष पश्चिमी नवजीत सिंह सलूजा सहित नगर पूर्वी और नगर पश्चिम के महामंत्री उपाध्यक्ष मंत्री सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे




















