यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। वह राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले पहले नेता बन गए हैं। उन्होंने पहले मुख्यमंत्री रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा है। योगी आदित्यनाथ अब तक 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। गोविंद बल्लभ पंत का कुल कार्यकाल (स्वतंत्रता से पूर्व सहित) 8 साल और 127 दिन का रहा था। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च, 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2022 में वे लगातार दूसरी बार सीएम बने।योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री हैं। वे गोरखनाथ मठ के महंत भी हैं। वे पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल के बाद दोबारा लगातार पद संभाला है। योगी आदित्यनाथ ने 1998 में 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था। वे देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल थे। वह लगातार पांच बार गोरखपुर से लोकसभा पहुंचे।




















