देवघर-हंसडीहा मार्ग पर मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस और ट्रक की टक्कर में बस सवार छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में चालक की भी मौत हो गई। 27 यात्री घायल हो गए। इनमें से आठ को एम्स रेफर किया गया है। उनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। कुछ को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। देवघर से बासुकीनाथ जा रही यात्री बस में 40 से अधिक तीर्थयात्री सवार थे। यात्री बिहार और छत्तीसगढ़ के थे।बस में सवार मोतिहारी निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि बस सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही चालक सीट समेत सड़क पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस दो सौ मीटर आगे जाकर ईंटों के ढेर से टकराकर रुक गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
- समदा देवी 38 महिला तारेगना, धनरुआ पटना
- सुमन कुमारी 30 महिला सोनरा, पश्चिमी चंपारण
- दुर्गावती देवी 45 महिला मकरजी, पश्चिमी चंपारण
- सुभाष तुरी 30 पुरुष चकरामा, मोहनपुर, देवघर
- शिवराज उर्फ पीयूष 17 पुरुष खजमा, महनार वैशाली
- देवकी प्रसाद 45 पुरुष तारेगना, धनरूआ पटना।




















