रायबरेली में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने की मंशा से एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बीती रात करीब एक दर्जन थानों के प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। कुछ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई, तो कुछ को लाइन हाजिर कर दिया गया। यह बदलाव अचानक किया गया, जिससे थानों में हलचल बढ़ गई।
फेरबदल में इंस्पेक्टर राजीव सिंह को बछरावां कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। वहीं अजय राय को जगतपुर से हटाकर मिल एरिया का कोतवाल बनाया गया है। पंकज त्यागी को अब जगतपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। शिवाकांत पांडे, जो सरेनी कोतवाल थे, उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर रमेश चंद्र यादव को सरेनी थाने की कमान दी गई है। इंस्पेक्टर राकेश चंद्र को भदोखर, जबकि दयानंद तिवारी को गदागंज भेजा गया है।इंस्पेक्टर बालेन्दु गौतम को नसीराबाद का थानेदार बनाया गया है।वहीं, कमलेश कुमार को नसीराबाद से हटाकर बछरावां का अतिरिक्त निरीक्षक, और सुरेंद्र कुमार को बछरावां से हटाया गया है।




















