रायबरेली। क्षेत्र पंचायत अमावां की बैठक बुधवार को ब्लॉक सभागार में हुई। इस मौके पर सदर विधायक अदिति सिंह और अमावां ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह ने 21 कार्यों का लोकार्पण किया। बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र में विकास से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराए। पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की मूर्ति ब्लॉक परिसर में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने पास कर दिया।सदर विधायक अदिति सिंह की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों का विकास कराया जाएगा। विकास से संबंधित बैठक में आने वाले सभी प्रस्तावों को शामिल करके काम कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह ने कहा कि क्षेत्र में आगे भी शत प्रतिशत विकास कराया जाएगा।बैठक में पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की मूर्ति परिसर में स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव को सदन ने पास किया। विधायक ने बैठक के बाद किसानों को उर्द, अरहर, मूंग, सांवा, तिल के बीजों के किट का वितरण किया। सभी में सभी बीडीसी, प्रधान और अधिकारी मौजूद रहे।



















