Contact News Publisher
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे हेलीकॉप्टर से कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वह गाजियाबाद से हेलीकॉप्टर में सवार होकर दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे कावड़ यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा करते हुए मुजफ्फरनगर तक पहुंचे।
यहां शिव चौक पर कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर से रालोद विधायक मिथलेश पाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप समेत भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। वही शिवचौक पर पुष्प वर्षा होने के दौरान कावड़ ला रहे शिव भक्तों ने हर हर महादेव के साथ ही योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।




















