महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे शनिवार को अपने भाई और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के साथ एक मंच पर नजर आए. मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में दोनों पार्टियों ने मराठी विजय रैली का आयोजन किया. इस रैली में दोनों पार्टियों के हजारों कार्यकर्ताओं साथ मराठी प्रेमी, साहित्यकार, लेखक, कवि, शिक्षक, संपादक और कलाकारों के अलावा अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया. बता दें कि शनिवार को हुई रैली में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करीब 20 साल बार किसी सार्वजनिक मंच पर एक साथ पहुंचे.शिवसेना (यूबीटी) और मनसे की संयुक्त रैली की शुरुआत में दोनों भाई मंच पर नजर आए. उसके बाद दोनों भाईयों ने सबसे पहले शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर एक साथ माल्यार्पण किया. इस दौरान रैली में पहुंचे लोगों ने जोर-जोर से नारे लगाए.शिवसेना (यूबीटी) और मनसे की संयुक्त रैली के दौरान राज ठाकरे ने कहा का हमारे लिए हमारे लिए महाराष्ट्र किसी राजनीति और लड़ाई से बड़ा है. उन्होंने कहा कि मुझे हिंदी को कोई परेशानी नहीं है. लेकिन महाराष्ट्र में रहने वालों को मराठी आनी चाहिए, फिर चाहे वह गुजरात से हो या किसी और राज्य से. इसके साथ ही राज ठाकरे ने कहा कि जो काम बाबा साहेब ठाकरे नहीं कर पाए वो देवेंद्र फणडवीस ने कर दिया है. हम दोनों भाईयों को एक मंच पर लाने का काम.




















