• Latest
  • Trending
  • All
सीएम योगी की पहल लाई रंग, प्रदेश के 30 और अस्पतालों को मिला एनक्वॉस, संख्या 300 पार

सीएम योगी की पहल लाई रंग, प्रदेश के 30 और अस्पतालों को मिला एनक्वॉस, संख्या 300 पार

September 2, 2024
रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

July 21, 2026
स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

July 20, 2026
डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

July 17, 2026
आधारशिला परिसर में वृक्षारोपण बना सतत जनभागीदारी का अभियान

आधारशिला परिसर में वृक्षारोपण बना सतत जनभागीदारी का अभियान

July 17, 2026
सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

July 15, 2026
हर बच्चा विद्यालय तक पहुँचे, शिक्षा से कोई न रहे वंचित- जिलाधिकारी

हर बच्चा विद्यालय तक पहुँचे, शिक्षा से कोई न रहे वंचित- जिलाधिकारी

July 15, 2026
अधिष्ठापन समारोह

अधिष्ठापन समारोह

July 9, 2026
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड घायल

July 8, 2026

July 2, 2026
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डलमऊ वीआईपी गंगा घाट में भव्य गंगा महाआरती सम्पन्न

June 30, 2026
तेज रफ्तार डंफर ने महिला को कुचला

तेज रफ्तार डंफर ने महिला को कुचला

June 29, 2026
जिला कारागार रायबरेली के प्रांगण में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का उदघाटन

जिला कारागार रायबरेली के प्रांगण में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का उदघाटन

June 28, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Wednesday, July 22, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

सीएम योगी की पहल लाई रंग, प्रदेश के 30 और अस्पतालों को मिला एनक्वॉस, संख्या 300 पार

by News Editor
September 2, 2024
in अन्य खबरे, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
सीएम योगी की पहल लाई रंग, प्रदेश के 30 और अस्पतालों को मिला एनक्वॉस, संख्या 300 पार
498
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

– सीएम योगी ने वर्ष 2025 तक 50 प्रतिशत और वर्ष 2026 तक सभी स्वास्थ्य इकाइयों को एनक्वॉस
प्रमाणित कराने का रखा है लक्ष्य

– सीएम योगी के दृढ़ संकल्प का दिख रहा असर, अब तक 307 स्वास्थ्य इकाइयां एनक्वॉस से प्रमाणित

– रामपुर जिला महिला अस्पताल समेत 29 अन्य स्वास्थ्य इकाइयों को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र

– एनएचएम मिशन निदेशक ने 31 स्वास्थ्य इकाइयों का जल्द स्टेट एसेसमेंट कराने के दिये निर्देश

लखनऊ, 1 सितंबर: योगी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की
स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के योगी सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि प्रदेश की 30 और स्वास्थ्य
इकाइयों को नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वॉस) सर्टिफिकेट मिला है। वहीं,बड़ी बात यह है कि रामपुर
जिला महिला अस्पताल को एनक्वॉस, लक्ष्य और मुस्कान तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में
एनक्वॉस प्रमाणित स्वास्थ्य इकाइयों की संख्या बढ़कर 307 पहुंच गई है। यह प्रमाण पत्र प्रदेश की स्वास्थ्य
इकाइयों को गुणवत्तापूर्ण इलाज, स्वास्थ्य के मानकों को पूरा करने एवं उस पर खरा उतरने की वजह से मिला
है। बता दें कि एनक्वॉस के तहत स्वास्थ्य इकाइयों की सेवा गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए किए गए ठोस
प्रयासों से प्रेरित होकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मिशन निदेशक ने हाल ही में प्रदेश के सभी
अपर निदेशकों व सीएमओ को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि वर्ष 2025 के अंत तक प्रदेश की 50
प्रतिशत और वर्ष 2026 तक सभी स्वास्थ्य इकाइयों को एनक्वॉस प्रमाणित कराने के निर्धारित लक्ष्य को ध्यान
में रखते हुए इस क्षेत्र में अपने कार्य को गति दें। साथ ही, उन्होंने विभिन्न जिलों की 31 और स्वास्थ्य इकाइयों
का जल्द स्टेट एसेसमेंट करने के निर्देश दिये हैं।

इन जिलों की स्वास्थ्य इकाइयों को मिला एनक्वॉस प्रमाण पत्र…
एनएचएम के महाप्रबंधक डॉ. निशांत जायसवाल के अनुसार जिन 30 स्वास्थ्य इकाइयों को हाल में एनक्वॉस
प्रमाण पत्र मिला है। उनमें रामपुर जिला महिला अस्पताल के अलावा शाहजहांपुर की तिलहर, कानपुर देहात की
गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और लखनऊ की अर्बन पीएचसी शामिल हैं। इसके अलावा फतेहपुर
व प्रयागराज के तीन-तीन, गाजियाबाद, बिजनौर व शाहजहांपुर के दो-दो, लखनऊ, गाजीपुर, श्रावस्ती, सहारनपुर,
संभल, हमीरपुर, कानपुर देहात, मिर्जापुर, सहारनपुर, गोण्डा, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, कुशीनगर के एक-एक
आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनक्वॉस प्रमाण पत्र मिला है।

31 और स्वास्थ्य इकाइयों को एनक्वॉस प्रमाण पत्र दिलाने की कवायद तेज
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल ने बताया कि उन्होंने 24 जनपदों की
31 स्वास्थ्य इकाइयों का स्टेट एसेसमेंट कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें
निर्देशित किया गया है कि सात सितंबर तक इन सभी इकाइयों का एसेसमेंट करा लिया जाए ताकि फिर से
नेशनल टीम आंकलन करने आ सके। अगर यह सभी इकाइयां स्टेट के बाद नेशनल एसेसमेंट में भी मानक के
अनुरूप मिलीं तो इनको भी एनक्वॉस मिल जाएगा।

प्रदेशवासियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मिलने वाली सुविधाएं एक नजर में
– गर्भावस्था एवं शिशु जन्म देखभाल
– नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल
– बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल
– परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक सेवाएं एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल
– संचारी रोगों का प्रबंधन
– गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और ओपीडी

Related

Share199Tweet125Share50Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

रायबरेली में सेल्समैन ने पत्नी के साथ किया सुसाइड

July 21, 2026
स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

स्‍कूल बस और वैन की आमने-सामने हुई टक्कर, 5 बच्चे घायल

July 20, 2026
डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

डॉ. अमित सिंह प्रकरण के विरोध में चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध, मरीजों की सेवाएं रहीं निर्बाध

July 17, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In