• Latest
  • Trending
  • All
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपा

लापरवाही और भ्रष्टाचार पर फिर चला सीएम योगी का चाबुक, 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज

September 1, 2024
कारागार में निरूद्ध बंदियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन

कारागार में निरूद्ध बंदियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन

April 26, 2026
490 आरक्षी कैडेट्स की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न

490 आरक्षी कैडेट्स की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न

April 26, 2026
पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा जारी

पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा जारी

April 26, 2026
गंगा स्नान के दौरान डूबने से तीन युवको की मौत

गंगा स्नान के दौरान डूबने से तीन युवको की मौत

April 23, 2026
दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की बस की टक्कर से मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की बस की टक्कर से मौत

April 23, 2026

April 22, 2026
रायबरेली में आवासीय जमीन पर कब्जे का आरोप, सपा जिलाध्यक्ष के भाई और भतीजे पर मुकदमा दर्ज

रायबरेली में आवासीय जमीन पर कब्जे का आरोप, सपा जिलाध्यक्ष के भाई और भतीजे पर मुकदमा दर्ज

April 21, 2026
लखनऊ की सड़कों पर महिलाओं का आक्रोश, CM योगी संग हजारों प्रदर्शनकारियों का पैदल मार्च

लखनऊ की सड़कों पर महिलाओं का आक्रोश, CM योगी संग हजारों प्रदर्शनकारियों का पैदल मार्च

April 21, 2026
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, चोरी के मामले में था वांछित

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, चोरी के मामले में था वांछित

April 18, 2026
चंदापुर में शिक्षा क्रांति की नई इबारत: हाईटेक लाइब्रेरी और निःशुल्क कोचिंग से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

चंदापुर में शिक्षा क्रांति की नई इबारत: हाईटेक लाइब्रेरी और निःशुल्क कोचिंग से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

April 16, 2026
योगी आदित्यनाथ ने टाटा संस के 10 लाखवें वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

योगी आदित्यनाथ ने टाटा संस के 10 लाखवें वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

April 15, 2026
उद्यान मंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

उद्यान मंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

April 14, 2026
  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us
Monday, April 27, 2026
  • Login
S7 Live
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News
No Result
View All Result
S7 Live
Home अन्य खबरे

लापरवाही और भ्रष्टाचार पर फिर चला सीएम योगी का चाबुक, 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज

by News Editor
September 1, 2024
in अन्य खबरे, आस्था, क्षेत्रीय, देश, नवीन ख़बरें, राजनीति, राज्य
0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवक्ताओं व सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपा
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp
Contact News Publisher

– सीएम के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चकबंदी संबंधी मामलों के निपटारे में लेटलतीफी, लापरवाही,
अनियमितता और भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई

– आठ मंडलों के अधिकारियों के खिलाफ की गई निलंबन, पद से हटाने, जवाब तलब और अनुशासनात्मक
कार्रवाई

– बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, उप संचालक चकबंदी, सहायक चकबंदी, चकबंदीकर्ता और चकबंदी लेखपाल पर
लिया गया एक्शन

– सेवाकाल के दौरान अनियमितता पर सेवानिवृत्त सहायक चकबंदी अधिकारी की पेंशन में 20 प्रतिशत की
कटौती का प्रस्ताव शासन को भेजा

लखनऊ, 31 अगस्त: पद के दुरुपयोग, काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार का चाबुक
लगातार जारी है। सीएम योगी के कड़े रुख के बाद चकबंदी विभाग में एक के बाद एक लापरवाह अधिकारियों
पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सीएम योगी के निर्देश पर चकबंदी संबंधी मामलों के
निपटारे में लेटलतीफी, लापरवाही, अनियमितता पर आठ मंडल के दो दर्जन से अधिक चकबंदी अधिकारियाें पर
गाज गिरी है। इसमें 13 बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के खिलाफ निलंबन, जवाब-तलब और अनुशासनिक कार्रवाई
की गयी है। वहीं एक उप संचालक चकबंदी अधिकारी को पद से हटाने के निर्देश दिये गये हैं, जबकि एक उप
संचालक चकबंदी अधिकारी से लापरवाही पर जवाब तलब किया है। इसी तरह एक चकबंदी अधिकारी के
खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, एक सहायक चकबंदी अधिकारी का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब
किया गया है। इसके अलावा तीन सहायक चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी।
इतना ही नहीं एक सेवानिवृत्त सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा सेवाकाल में अनियमितता पर पेंशन में 20
प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। इसके अलावा कई अन्य के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की
गई।

पेंशन में 20 प्रतिशत कटौती का प्रस्ताव शासन को भेजा
चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि सीएम योगी की मंशा के अनुरूप समय-समय पर जीरो टॉलरेंस
नीति के तहत भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए विभाग की समीक्षा बैठक की जाती है। इसी क्रम में हाल ही
में समीक्षा बैठक में कई अधिकारियों के काम में लापरवाही, अनियमितता और भ्रष्टाचार में लिप्त गतिविधियां
पायी गई। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी गयी, जिस पर सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के
निर्देश दिये गये। इसी क्रम में आठ मंडल प्रयागराज, वाराणसी, मीरजापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या
और देवीपाटन के चकबंदी अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें बरेली, हरदोई, ललितपुर, उन्नाव,

चित्रकूट और जौनपुर के बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी क्रमश: पवन कुमार सिंह, श्रीप्रकाश चंद्र उत्तम, राकेश कुमार,
सुरेश कुमार सागर, मनोहर लाल और स्वतंत्र वीर सिंह यादव को चकबंदी कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर
जवाब तलब किया गया है। वहीं प्रतापगढ़ के उप संचालक चकबन्दी/मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता
को पर्यवेक्षणीय दायित्व का निर्वहन न करने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है जबकि गोरखपुर के उप
संचालक चकबन्दी अधिकारी राज नारायण त्रिपाठी को कार्य की प्रगति संबंधी सूचना न देने पर पद से हटाने के
लिए नियुक्ति विभाग को पत्र लिखा गया है। वहीं सेवानिवृत्त सहायक चकबंदी अधिकारी रमेश पाल सिंह राणा
द्वारा सेवाकाल में अनियमितता पर पेंशन में 20 प्रतिशत कटौती करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

लापरवाही पर कुशीनगर बंदोबस्त अधिकारी निलंबित
राहत आयुक्त ने बताया कि कुशीनगर के बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी संतोष कुमार को कार्य में लापरवाही
पर निलंबित कर दिया गया। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा
वाराणसी के बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी पवन कुमार सिद्धू को धारा-52 में लक्षित ग्राम अजगरा का कार्य
पूर्ण न करने तथा स्थानान्तरित चकबन्दी लेखपालों को अवमुक्त न करने के कारण वेतन करने के साथ
अनुशासनिक कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही कार्य में शिथिलता पर शाहजहांपुर, मीरजापुर, गोरखपुर और
देवरिया के बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी क्रमश: मोहन लाल तत्कालीन, नरेंद्र सिंह, शशिकांत शुक्ला और पवन
पांडेय के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की गई। यही नहीं कनौज के बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी धमेंद्र
सिंह, बाराबंकी के चकबंदी अधिकारी शिव नारायन गुप्ता, बाराबंकी के कनिष्ठ सहायक उमाशंकर को जांच में
अनियमितता पर अनुशासनिक कार्यवाही की गई। फतेहपुर के ग्राम ललौती का कार्य लक्ष्य के अनुसार पूर्ण न
होने पर सहायक चकबंदी अधिकारी महेन्द्र सिंह का वेतन रोक दिया गया। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया
गया है। इसी तरह बलरामपुर के सहायक चकबंदी अधिकारी संदीप यादव द्वारा ग्राम मस्जीदिया का कार्य पूर्ण
न करने पर अनुशासनिक कार्यवाही की गयी।

चकबंदीकर्ता और चकबंदी लेखपाल को निलंबित करने के दिये निर्देश
प्रयागराज के ग्राम राजेपुर सराय अरजानी और प्रतापगढ़ के ग्राम धीमी का कार्य लक्ष्य के अनुसार पूर्ण न होने
पर संबंधित सहायक चकबन्दी अधिकारी को चिन्हित कर अनुशासनिक कार्यवाही की गयी। जौनपुर के ग्राम
तियरा का कार्य पूर्ण न होने पर सहायक चकबंदी अधिकारी संजय मौर्य के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही एवं
चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल को चिन्हित कर निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
आजमगढ़ के ग्राम महुआ का कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित सहायक चकबन्दी अधिकारी का स्पष्टीकरण एवं
चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

Related

Share201Tweet126Share50Send
News Editor

News Editor

  • Trending
  • Comments
  • Latest
रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

रायबरेली में दिखा पहली बार सफेद कोबरा

July 26, 2024
Breaking News –  अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

Breaking News – अभिषेक अग्रवाल को मिली रायबरेली एसपी की कमान

January 5, 2024
साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

साल के अंत तक यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात

January 3, 2024

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Twitter tweaks video again, adding view counts for some users

0
कारागार में निरूद्ध बंदियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन

कारागार में निरूद्ध बंदियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन

April 26, 2026
490 आरक्षी कैडेट्स की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न

490 आरक्षी कैडेट्स की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न

April 26, 2026
पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा जारी

पुलिस का ऑपरेशन लगड़ा जारी

April 26, 2026
S7 Live

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Navigate Site

  • Home
  • Advertisement With us
  • Join us
  • Privacy Policy
  • News Publisher
  • Contact us

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • अपराध
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • फ़िल्मी दुनियां
  • राजनीति
  • व्यापार
  • राज्य
  • Video News

All Right Reversed @ Seven Sun Media Ventures Private Limited

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In